अर्थ : विशेष रूप से कोई कार्य करने वाला व्यक्ति।
उदाहरण :
सुरेन्द्र वर्मा एक बड़ी सीमेंट कंपनी में कार्यकारी हैं।
पर्यायवाची : अधिष्ठाता, एक्जिक्युटिव
अर्थ : जनतंत्र के तीन अंगों में से एक जो न्यायपालिका एवं व्यवस्थापिका द्वारा प्रतिष्ठित कानून के प्रवर्तन के लिए उत्तरदायी होता है।
उदाहरण :
भारत के संघीय कार्यपालिका में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति की सहायता करने एवं सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद शामिल हैं।
पर्यायवाची : कार्य-कारिणी, कार्य-पालक, कार्यकारिणी, कार्यपालक, कार्यपालिका
अर्थ : किसी कर्मचारी के कुछ दिनों के लिए कहीं चले जाने पर उसकी जगह काम करने वाला।
उदाहरण :
श्याम अभी स्थानापन्न कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।
पर्यायवाची : एवज़ी, एवजी, कार्यवाहक, स्थानापन्न